Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला ने ससुर की जमीन अपने नाम करवा ली, पति-पत्नी के हुआ विवाद, चली ताबड़तोड़ गोलियां

March 18, 2025

महिला ने ससुर की जमीन अपने नाम करवा ली, पति-पत्नी के हुआ विवाद, चली ताबड़तोड़ गोलियां

Madhya Pradesh Crime : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र के बिलाखुर्द गांव में पति-पत्नी के पारिवारिक और जमीनी विवाद के चलते ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस गोलीकांड में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत में आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार, घायल युवक के शरीर में चार-पांच छर्रे के निशान हैं।

गोली लगने के बाद उसे अस्पताल लाया गया था, गोली निकाल दी गई है। घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर गोलीकांड में शामिल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना पारिवारिक और जमीनी विवाद के चलते हुई है, और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

कई जगहों पर लगे थे छर्रे

रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि इन लोगों के बीच पहले भी लड़ाई हुई थी। घायल युवक ने बताया कि उसके घर पर सात लोगों ने हमला किया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि युवक को कई जगह गोली लगी है। डॉक्टर ने उसका इलाज कर दिया है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी ने जबरन उसके पिता की जमीन अपने नाम करवा ली है।

उसकी पत्नी के मायके वाले घर पर आए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे घर से बाहर निकलने के लिए कहा। इसी बीच किसी ने गोली चला दी, जिससे उसे कई जगहों पर छर्रे लग गए। डॉक्टर ने बताया कि युवक को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उसे कई जगहों पर छर्रे लगे थे, जिन्हें निकाल दिया गया। फिलहाल वह ठीक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें