Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटी ने प्रेमी संग मिलकर पिता को जहर देकर मारा, 3 साल बाद फिर ऐसी खुली पोल

March 28, 2026

बेटी ने प्रेमी संग मिलकर पिता को जहर देकर मारा, 3 साल बाद फिर ऐसी खुली पोल

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की जहर देकर हत्या कर दी। यह मामला करीब तीन साल तक छुपा रहा, लेकिन अब जाकर इसका खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ें-
‘कभी पैर तुड़वाती, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती’, अमित शाह का ममता पर जोरदार हमला
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची 160 यात्रियों की जान
Video: ऑटो से आए चोर मिनटों में उड़ा ले गए 9 कैरेट दूध, CCTV में कैद हुई वारदात

पुलिस के मुताबिक, भद्रावती के रहने वाले आशिष महेश शेडमाके (30 वर्ष) ने 23 मार्च को रामनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उसने अपनी प्रेमिका आर्या जयंत बल्लावार पर आरोप लगाया कि उसने अपने पिता, जो हेड कॉन्स्टेबल थे, को जहर देकर मार दिया। जांच में सामने आया कि आशिष और आर्या के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। लेकिन आर्या के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी वजह से घर में अक्सर झगड़े और मारपीट होती रहती थी। धीरे-धीरे यह तनाव इतना बढ़ गया कि दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

कैसे बनाई गई हत्या की योजना

पुलिस के अनुसार, आशिष ने जहर की व्यवस्था करने के लिए अपने एक रिश्तेदार के नाबालिग बेटे की मदद ली। इसके बाद चैतन्य उर्फ मोंटी सचिन गेडाम नाम के युवक से संपर्क किया गया। 24 अप्रैल 2023 को चैतन्य ने एक कांच की बोतल में जहर उपलब्ध कराया, जिसके बदले उसे 5000 रुपये दिए गए। इसके बाद आर्या ने अपने पिता को मिल्कशेक में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

3 साल बाद कैसे खुला राज

बताया जा रहा है कि बाद में आशिष और आर्या के बीच संबंध खराब हो गए। आर्या पुलिस में नौकरी करने लगी थी और आशिष को महत्व नहीं देती थी। वहीं आशिष को अनुशासनहीनता के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था। गुस्से और विवाद के चलते आशिष ने ही पूरे मामले का खुलासा पुलिस के सामने कर दिया, जिसके बाद जांच शुरू हुई और सच्चाई सामने आ गई।

पुलिस की कार्रवाई

रामनगर पुलिस ने इस मामले में आशिष, आर्या, चैतन्य और एक नाबालिग के खिलाफ हत्या और साजिश सहित कई धाराओं (IPC 120B, 302, 201, 34) में केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत ने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें