Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘गोली चल जावैगी…’ की धुन पर चली गोली, 2 युवतियां घायल; UP का डरा देने वाला वीडियो वायरल

July 6, 2025

‘गोली चल जावैगी…’ की धुन पर चली गोली, 2 युवतियां घायल; UP का डरा देने वाला वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश डेस्क : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक डांस पार्टी के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। हर्ष फायरिंग का यह मामला अजनर थाना क्षेत्र के बिजोरी गांव का बताया जा रहा है। यहां कुआं पूजन के दौरान जश्न का माहौल एकदम चीख-पुकार में बदल गया। फिल्मी गाना ‘गोली चल जावैगी’ चल रहा था। इस दौरान सच में गोली चल गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस दौरान 2 युवतियां घायल हो गईं। घर के मालिक का नाम कल्लू अहिरवार बताया जा रहा है, जिसके घर पर शनिवार रात को कुआं पूजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। रात लगभग 12 बजे की बात है, जैसे ही मंच पर बहरूपिये डांसर फिल्मी गानों पर थिरक रहे थे, तभी एक शख्स ने भीड़ के बीच से फायरिंग कर दी। आरोपी युवक का नाम अमित अहिरवार बताया जा रहा है, जिसके पास अवैध तमंचा था।

फिल्मी अंदाज में चली गोली

बता दें कि फिल्मी अंदाज में चलाई गई गोली की चपेट में 21 साल की राधा और रामा पत्नी कल्लू घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों के पैरों में गोली लगी है, जिनको एमपी के नौगांव अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां से उनको छतरपुर रेफर किया गया। बता दें कि वारदात के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

पुलिस पहले दे चुकी है चेतावनी

पुलिस ने घायल एक युवती के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है, उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही हैं। हर्ष फायरिंग की घटना ने एक बार फिर प्रशासन को भी सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। पुलिस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें