Site icon Dainik Savera Times

अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में पुरुष नर्स गिरफ्तार

झालावाड़: राजस्थान में झालावाड़ जिले की महिला थाना पुलिस ने अस्पताल में महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पुरुष नर्स को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि 10 मई को घटना के संबंध में पीड़ित महिला और उसके पति द्वारा महिला थाना में रिपोर्ट दी गई कि उसके 15 दिन के बच्चे को पीलिया हुआ था। इस वजह से वह आठ मई को बच्चे को लेकर महिला अस्पताल लेकर गई थी। जहां बच्चे को एनआईसीयू में भर्ती किया गया। बच्चे को दुध पिलाने के दौरान पुरुष नर्स ने अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ की। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Exit mobile version