Site icon Dainik Savera Times

Manipur News : मणिपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर और हेरोइन सहित कई नशीले पदार्थ किए जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Moga Police Action

Moga Police Action

Manipur drug smuggler arrests: मणिपुर के थौबल जिले में दो लोगों से ‘ब्राउन शुगर’ और हेरोइन समेत कई नशीले पदार्थ जब्त किए गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को लिलोंगवे हाओरीबी इलाके में वांगमायूम बारुल आलम के घर पर तलाशी अभियान के दौरान ड्रग्स जब्त की गई।

ब्राउन शुगर और हेरोइन सहित कई नशीले पदार्थ जब्त

पुलिस ने बताया, “अभियान के दौरान उसके घर से कई नशीले पदार्थ बरामद किए गए। 3.9 किलोग्राम ‘ब्राउन शुगर’, सात साबुन के डिब्बे जिनमें संभवतः हेरोइन पाउडर (प्रति डिब्बा 12 ग्राम) था और कोडीन की 100 मिली लीटर की सात बोतलें बरामद की गईं।” अधिकारी ने बताया कि बारुल आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

उन्होंने बताया कि इसके बाद की कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने उसी जिले के दारुल उलूम माखा में यांगखुबाम हाफी के घर से 1.14 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त की। पुलिस ने बताया कि यह पैसा नशीली दवाओं की बिक्री से प्राप्त किया गया था और वहां से विभिन्न प्रकार के कैप्सूल भी जब्त किए गए। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version