Young man shot dead in Canada: वर्क परमिट पर कनाडा गए मानसा शहर के नौजवान नवदीप सिंह (27) की कनाडा के सरी में कुछ व्यक्तियों द्वारा गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना 29 अप्रैल को घटित हुई थी, जिसका पता परिवार को 2 मई को चला। इसमें नवदीप के अचानक लापता होने की खबर मिली थी। बेटे की मौत के मिली खबर के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। मृतक नौजवान इंप्लाइज फैडरेशन पावरकॉम (पहलवान ग्रुप) के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव सिंह मंढाली का बेटा था, जो सरी (कनाडा) में ट्राला चलाता था।
मानसा कैचियां स्थित अपने घर में बेटे नवदीप सिंह की मौत की खबर सुनने के बाद गुमसुम हो चुके पिता बलदेव सिंह मंढाली बताते हैं कि उनका बेटा करीब साढ़े सात पहले कनाडा गया था और विगत 29 अप्रैल को वे सरी से टोरंटो ट्राला लेकर जा रहा था कि रास्ते में वे कुछ दोस्तों के पास रुक गया और सुबह जब वे सरी में सैर कर रहा था तो कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उस पर गोलियां चलाकर उसका कत्ल कर दिया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
पिता बलदेव सिंह ने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी अथवा रंजिश नहीं थी। उसका कत्ल किसी रंजिश या लूट की नीयत से किया गया है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पिता ने कनाडा सरकार से मामले की जांच और कातिलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कनाडा और भारत सरकार से मृतक बेटे लवदीप सिंह का पार्थिव शरीर स्वदेश लाने की मांग की है ताकि उसकी अंतिम रस्म यहां पुरी की जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...