Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

खन्ना में ज्वैलरी शॉप पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, CCTV आई सामने

June 13, 2024

खन्ना में ज्वैलरी शॉप पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, CCTV आई सामने

खन्ना। लुधियाना के खन्ना में बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक ज्वैलरी शोरूम पर फायरिंग कर दी। 5 सेकंड के अंदर ही युवकों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। इस घटना में ज्वैलर बाल-बाल बच गया, जो उसके लिए जानलेवा भी हो सकता था। घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। यह घटना गंभीर सवाल खड़ी करती है, क्योंकि फायरिंग वाली जगह से पुलिस चौकी महज 400 मीटर की दूरी पर है, जबकि हाई सिक्योरिटी वाला रिहायशी इलाका महज 50 मीटर की दूरी पर है।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक परमजीत ज्वैलर्स दोराहा के रेलवे रोड पर है। बुधवार रात करीब 8:09 बजे दो युवक बाइक पर आए, जिन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा युवक उतरकर शोरूम के सामने आया। उसने हाथ में पिस्तौल निकाली और शोरूम की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों मौके से फरार हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर बाजार में मौजूद लोग घबरा गया। शोरूम के अंदर बैठे लोग नीचे उतरकर अपनी जान बचाने लगे। गोलियां चलने की वजह से शोरूम का शीशा टूट गया। इस घटना में अंदर बैठे ज्वैलर मनप्रीत सिंह मनी बाल-बाल बच गए। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। पहुंची पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने में लग गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें