Site icon Dainik Savera Times

मऊ: पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

मऊः उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बिहार के चर्चित कटिहार गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशों के पास से दो अदद अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय ने बताया कि आज सुबह तड़के ढेकुलिया घाट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बंधा रोड से आ रहे एक मोटरसाईकिल पर सवार 02 व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया, तो वह तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल सहित बलिया मोड़ की तरफ भागे। जिस पर कंट्रोल रुम को सूचित करते हुये उन लोगों का पीछा करते हुए भीटी पुल के नीचे आए तो कच्चे रास्ते की तरफ भागे।

थोड़ी दूर पर व मोटरसाइकिल सहित गिर गए और दोनों असलहे से पुलिस टीम पर फायर करने लगे। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वही गिर गए तथा दोनों का पकड़ लिया गया। जिनके कब्जे से 02 तमंचा 04 खोखा/जिंदा कारतूस 315/12 बोर, एक चोरी की मोटरसाईकिल ग्लैमर व एक बैग में रखे 80 हजार रुपये, शैलेन्द्र कुमार राय के नाम एसबीआई बैंक के चेकबुक, पासबुक, फोटो व अन्य कागजात एवं बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 362/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।

Exit mobile version