Site icon Dainik Savera Times

भूत-प्रेत से छुटकारे के नाम पर नाबालिग से बलात्कार करता रहा मौलवी, गिरफ्तार

चित्रदुर्ग। नाबालिग लड़की को भूत-प्रेत से मुक्ति दिलाने के बहाने उससे बार-बार बलात्कार करने के आरोप में कर्नाटक पुलिस ने सोमवार को चित्रदुर्ग से एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं आरोपी ने इलाज के नाम पर पीड़िता के भाई से भी उसका यौन शोषण करवाया। यह मामला चित्रदुर्ग महिला पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी मौलवी के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि तीन साल से नाबालिग कुरान पढ़ने के लिए मस्जिद जाती थी। आरोपी ने उसके माता-पिता को बताया था कि उस पर बुरी आत्माओं का साया है, इसके लिए उसके घर पर एक विशेष अनुष्ठान करने की जरूरत है। पुलिस ने कहा, ’आरोपी नाबालिग को ठीक करने के नाम पर छह से सात महीने तक सप्ताह में एक बार लड़की के घर जाता था। घर जाने के बाद वह पीड़िता और उसके भाई को एक कमरे में ले जाता था और माता-पिता को कमरे से बाहर रहने के लिए कहता था।’

मौलवी ने पीड़िता के भाई को विश्वास में ले लिया जिससे उसे यकीन हो गया कि उसकी बहन पर बुरी आत्माओं का साया है और मुक्ति के लिए उसका यौन शोषण किया जाना जरूरी है। उसने पीड़िता को ठीक करने के नाम पर भाई से उसका यौन शोषण भी करवाया।

आरोपी ने इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया और उसने भी नाबालिग के साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार, यह पूरा वाकया छह महीने तक चलता रहा। घटना तब सामने आई जब माता-पिता बेटी को पेट दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर के पास ले गए।

पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पीड़िता के भाई के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इस मामले में अभी और जानकारी सामने आनी बाकी है।

Exit mobile version