Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

मौलाना ने 3 साल किया रेप, गर्भपात करवा काटे बाल; मदरसे में नाबालिग पर जुल्म… ऐसे सामने आया कांड

July 4, 2025

मौलाना ने 3 साल किया रेप, गर्भपात करवा काटे बाल; मदरसे में नाबालिग पर जुल्म… ऐसे सामने आया कांड

उत्तर प्रदेश डेस्क : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक छात्रा के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक यहां मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा के साथ मौलाना ही 3 साल तक दरिंदगी करता रहा। छात्रा से लगातार 3 साल तक रेप किया और गर्भवती होने पर उसका 3 बार गर्भपात करवा दिया। मौलाना की पत्नी ने भी इस कृत्य में साथ दिया।

छात्रा ने जब शिकायत करने की कोशिश की तो उसे पागल करार दिया गया और उसके बाल तक काट दिए गए, ताकि लोगों को उसके आरोपों पर भरोसा न हो। इसके बाद छात्रा ने जब अपने घर लौटने की बात कही तो पूरे मामले का भेद खुल गया। पुलिस ने मौलाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ जांच शुरू हो चुकी है।

3 बार करवाया अबॉर्शन

मामला जिले के लोहिया नगर इलाके का है। पीड़िता 22 साल की है, जो मौलवियत की स्टडी करने आई थी। आरोपी मौलाना ने उसके साथ रेप करना शुरू कर दिया। मौलाना लगातार बंदी बनाकर छात्रा के साथ जुल्म करता रहा। 3 बार गर्भवती होने पर आरोपी ने पत्नी की मदद से उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता के मुताबिक न केवल उससे मारपीट की जाती थी, बल्कि मानसिक तौर पर भी प्रताड़िता किया जाता था।

पीड़िता जब अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में किसी को बताना चाहती तो उसे पागल करार दे दिया जाता। उसे डराने के लिए बाल तक काट दिए। 9 जुलाई को उसने घर लौटने के लिए ट्रेन टिकट बुक करवाया था, मौलवी इस बात पर भड़क गया और मारपीट कर बंधक बना लिया। बाद में उससे रेप किया।

चिल्लाने पर पहुंचे लोग

चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और उसे मौलाना के चंगुल से आजाद करवाया। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। लोहिया नगर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें