Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बदमाशों ने घर में घुस कर युवती के सिर में मारी गोली, मौत

August 28, 2023

बदमाशों ने घर में घुस कर युवती के सिर में मारी गोली, मौत

उप्रः बलिया जिले में सनसनी खेज मामला सामने आया है। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुरचिट गांव में सोमवार अलसुबह युवती के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर घर में सो रहे परिजन जाग गए, जब वे बाहर निकले तो देखा कि लड़की की खून से लथपथ लाश आंगन में पड़ी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूचना पाकर एसपी एस आनंद भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की जांच की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वारदात का कारण स्पष्ट अभी नहीं हो पाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मामला चितबड़गांव थाना क्षेत्र का है। सोमवार सुबह यहां रामपुर चित गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक 24 वर्षीय लड़की को सिर में गोली मारकर उसकी मौके पर ही मौत कर दी।

इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घर के पीछे की तरफ से फरार हो गए। सुबह-सुबह हुई इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतका के पिता ने बताया कि लगभग सुबह 4 बजे जब परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे, तभी तीन बदमाश पीछे के दरवाजे से आंगन में घुसे और बेटी को सिर में गोली मार दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें