Site icon Dainik Savera Times

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से बदमाशों ने की लूटपाट

फरीदकोट। पंजाब में लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सुबह करीब साढ़े तीन बजे नेशनल हाईवे 54 पर अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। जब श्रद्धालु चहल गांव में पहुंचे तो वहां छिपे लुटेरों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया तथा उनसे नकदी, सामान, बाइक लूटकर घटना स्थल से फरार हो गए। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने इस लूटपाट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बठिंडा के जिंदा गांव से 11 मोटरसाइकिलों पर सवार 22 यात्रियों का एक जत्था सुबह करीब दो बजे अमरनाथ के लिए रवाना हुआ था। जब वे करीब तीन बजे फरीदकोट के पास पहुंचे तो गांव चहल के सेमनाल के पास छिपे तीन लुटेरों ने जत्थे में से एक पर तेजधार हथियारों और डंडों से हमला कर दिया। जिसमें एक यात्री के हाथ की उंगली कट गई तथा दूसरे की टांग घायल हो गई तथा इस संघर्ष में बाइक गिर गई तथा जब यात्री अपनी जान बचाने के लिए खेत में भागा तो लुटेरे उसकी बाइक, सामान से भरे दो बैग तथा नकदी आदि लूटकर भाग गए।

घायल यात्रियों को पीछे आ रहे उनके बाकी साथियों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है तथा अपराधियों की तलाश में जुटी है ताकि लुटेरों को जल्द पकड़ा जा सके। वहां मौजूद यात्रियों ने ऐसी स्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब में ऐसी घटनाओं में वृद्धि चिंता का विषय है। जिस ओर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।

Exit mobile version