Site icon Dainik Savera Times

Odisha Crime : Odisha के Jajpur में बदमाशों ने एक व्यापारी से 5 लाख रुपये लूटे

Odisha Crime

Odisha Crime

Odisha Crime : ओडिशा के जाजपुर जिले में चार हथियारबंद बदमाशों ने मिलकर एक व्यापारी से पांच लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर बाराबटी छाका के पास हुई।

व्यवसायी जितेंद्र दास द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, चार हथियारबंद बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोकते हुए कार का शीशा तोड़कर पांच लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। व्यापारी ने धर्मशाला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, गत रात व्यापारी बालीचंद्रपुर, चंदीखोल और धर्मशाला इलाकों से नकदी लेकर अपने चार पहिया वाहन से घर लौट रहा था, तभी उसके साथ लूट की यह घटना हुई।

हमने आस-पास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए हैं और सुराग पाने के लिए उनकी जांच कर रहे हैं। पुलिस ने लूट के सिलसिले में बाराबती इलाके से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

Exit mobile version