Site icon Dainik Savera Times

मुरैना में गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे आग के हवाले किया

Raped Woman

Raped Woman

मुरैना (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 34 वर्षीय एक गर्भवती महिला से तीन लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसे आग लगा दी। पीड़िता अस्पताल में अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 80 फीसदी झुलसी पीड़िता का ग्वालियर में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार को अंबाह कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर चांद का पुरा गांव में हुई। अंबाह थाने के पुलिस निरीक्षक आलोक परिहार ने बताया कि पीड़िता एक महिला के साथ समझौता करने के लिए गांव गई थी। इस महिला ने अपने पति पर बलात्कार का आरोप लगाया था।

अधिकारी ने बताया कि एंबुलेंस में पीड़िता ने पति को दिए बयान में कहा कि चांदपुर गांव के तीन लोगों ने उससे बलात्कार किया। उसने कहा कि जब वह भागने लगी तो उसके साथ गई महिला सहित अन्य लोगों ने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। बयान का एक वीडियो भी सामने आया है।

परिहार ने कहा कि पीड़िता के पति ने वीडियो पुलिस को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं किया है। मामले में जांच जारी है।

Exit mobile version