Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में कोचिंग संचालक की पत्नी सहित हत्या, घर के बाहर पड़े मिले शव, मचा हड़कंप

February 10, 2025

UP में कोचिंग संचालक की पत्नी सहित हत्या, घर के बाहर पड़े मिले शव, मचा हड़कंप

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खेजुरी क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से कथित तौर पर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार रात खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में कोचिंग संचालक शय़ाम लाल चौरसिया (55) और उनकी पत्नी बासमती चौरसिया (50) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि देर रात करीब 10 बजे पुलिस को मासूमपुर गांव में सड़क के किनारे एक घर में एक पुरुष और एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो चौरसिया और उसकी पत्नी के शव घर के बाहर पड़े थे।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक ऐसा लगता है कि दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। सिंह ने कहा कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस मामले में मृतक के भाई राधेशय़ाम चौरसिया की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शय़ाम लाल चौरसिया अपने मकान में कोचिंग चलाते थे। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :- Himachal: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों का खोला पिटारा, विभिन्न विभागों में 1550 पदों को किया मंजूर

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें