Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nikki Murder Case: नए सबूतों से और उलझा मामला, अब महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान… जानें आगे क्या होगा

August 27, 2025

Nikki Murder Case: नए सबूतों से और उलझा मामला, अब महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान… जानें आगे क्या होगा

Nikki Murder Case: 21 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 26 साल की निक्की भाटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुरू में यह मामला दहेज हत्या का लग रहा था। परिवार ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज़ के लिए निक्की को जिंदा जला दिया। इसके बाद पुलिस ने पति विपिन भाटी, उसकी मां दया भाटी, पिता सतवीर भाटी और भाई रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, निक्की के भाई ने कहा कि विपिन का लंबे समय से एक दूसरी महिला से अफेयर चल रहा था। उनका आरोप है कि उसी वजह से और पूरे परिवार की साज़िश में निक्की को जिंदा जलाया गया। इधर, निक्की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। ससुराल वाले उसकी तरक्की और सोशल मीडिया एक्टिविटी से खुश नहीं थे।

नए सबूत सामने आए
CCTV फुटेज कुछ स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए, जिनमें विपिन अपने बेटे के साथ कार साफ करता दिख रहा है। उनका कहना है कि घटना के समय वह बाहर था। एक दूसरी CCTV क्लिप में घर के पास दुकान के बाहर एक युवक कार के पीछे खड़ा दिखता है और फिर अचानक भागता है। लोगों का दावा है कि यह विपिन है। अस्पताल से मिला एक मेमो भी जांच में जोड़ा गया है। इन सबूतों से केस और उलझ गया है।

विपिन पर पहले भी लगे थे आरोप
एक लड़की ने विपिन के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया था। उसी लड़की से उसका अफेयर भी था। लड़की की मां का आरोप है कि विपिन ने कई बार उसकी बेटी की पिटाई भी की थी। फिलहाल लड़की की शादी कहीं और हो चुकी है, इसलिए वह इस मामले पर बात नहीं करना चाहती।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने इस केस को गंभीरता से लिया है। आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। अब तक हुई गिरफ्तारियों और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई है। आयोग ने आदेश दिया है कि आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

सवाल अब भी बाकी…

-क्या निक्की की मौत वाकई दहेज हत्या है?

-या फिर पति विपिन को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है?

-CCTV फुटेज और गवाहियों की सच्चाई क्या है?

पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हर दिन नए बयान और सबूत सामने आ रहे हैं, जिससे यह मामला और भी रहस्यमयी और पेचीदा बन गया है। देखने वाला वाक्या होगा कि इस मामले में आगे क्या सच्चाई निकल कर सामने आती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें