Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Odisha : सतर्कता विभाग ने 2024 में भ्रष्टाचार मामलों में 181 लोगों को किया गिरफ्तार

January 1, 2025

Odisha : सतर्कता विभाग ने 2024 में भ्रष्टाचार मामलों में 181 लोगों को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर : Odisha सरकार के सतर्कता विभाग ने वर्ष 2024 के दौरान कुल 200 आपराधिक मामले दर्ज किए और सरकारी अधिकारियों सहित 181 लोगों को गिरफ्तार किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि सतर्कता विभाग द्वारा गिरफ्तार किए गए 181 लोगों में 37 प्रथम श्रेणी अधिकारी, 27 द्वितीय श्रेणी अधिकारी, 85 तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी के अलावा 10 अन्य लोक सेवक तथा 21 अन्य व्यक्ति शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि 2024 में कुल 200 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 66 लोक सेवकों तथा 36 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (डीए) अर्जित करने के लिए 60 मामले दर्ज किए गए और 131 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति सामने आई है। सतर्कता विभाग ने 2024 में जाल बिछाकर 96 मामले दर्ज किए थे, जिनमें 99 सरकारी अधिकारियों सहित 115 लोगों को 19.25 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और लेते हुए पकड़ा गया था।

भ्रष्ट लोक सेवकों के 792 बैंक खातों को किया ‘फ्रीज’
सतर्कता विभाग ने बताया कि वर्ष के दौरान 65 लोक सेवक और 26 अन्य समेत कुल 91 लोगों के खिलाफ सार्वजनिक धन के दुरुपयोग से संबंधित 44 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में लगभग 14.87 करोड़ रुपये की सार्वजनिक धनराशि का दुरुपयोग किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने कहा कि उसने 483 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली। उसने भ्रष्ट लोक सेवकों के 792 बैंक खातों को ‘फ्रीज’ किया। उसने बताया कि वर्ष 2024 के दौरान 307 मामलों में जांच पूरी की गई और सतर्कता मामलों में दोषी पाए जाने के बाद 25 सरकारी अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें