Site icon Dainik Savera Times

अमेठी में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

अमेठीः अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुंशीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखंड देव मिश्रा ने बताया कि सराय खेमा निवासी राम शंकर शर्मा (40) सुबह करीब नौ बजे मोटरसाइकिल से इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय मुंशीगंज जा रहा था, जहां वह फार्मासिस्ट के रूप में काम करता था। उन्होंने बताया कि सराय खेमा गांव से कुछ ही दूरी पर मुंशीगंज-अमेठी मार्ग पर उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version