Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जमीनी विवाद में साजिश, सुपारी लेकर मर्डर; इस गैंगस्टर पर शक… गोपाल खेमका मामले में कहां अटकी जांच?

July 6, 2025

जमीनी विवाद में साजिश, सुपारी लेकर मर्डर; इस गैंगस्टर पर शक… गोपाल खेमका मामले में कहां अटकी जांच?

बिहार डेस्क : बिहार की राजधानी पटना में चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के मामले में पुलिस तेजी से जांच कर रही है। खेमका मगध अस्पताल समेत कई बड़े संस्थानों के मालिक थे। अब मामले में कई अहम सुराग पुलिस को मिले हैं। पुलिस मामले में सुपारी किलिंग की आशंका जता रही है। पुलिस के सामने गोपाल खेमका के छोटे बेटे गौरव खेमका ने शिकायत दर्ज करवाई है।

उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ शक जाहिर किया है। वहीं, पुलिस को बेऊर जेल में बंद गैंगस्टर अजय वर्मा पर भी शक है। पुलिस ने जेल में जाकर आरोपी गैंगस्टर से पूछताछ भी की है। पुलिस को शक है कि मामले में जमीन विवाद हो सकता है। इसको लेकर ही सुपारी किलिंग से मामला जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि गांधी मैदान थाना इलाके में मौजूद पनास होटल के पास कारोबारी की हत्या कर दी गई थी।

रंजिश में वारदात

वे अपनी कार के जरिए अपार्टमेंट में पहुंचे थे। यहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। एक हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया, जो पहले से घात लगाकर बैठा था। वारदात के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस जमीन विवाद और रंजिश में वारदात को ध्यान में रख आगे जांच बढ़ा रही है। वारदात के बाद तुरंत गोपाल खेमका को अस्पताल लाया गया था।

पुलिस पहले अस्पताल पहुंची और इसके बाद घटनास्थल का मुआयना किया था। इससे पहले भी खेमका के परिवार को निशाना बनाया जा चुका है। 2019 में खेमका के बड़े बेटे गुंजन खेमका को बदमाशों ने वैशाली जिले में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। अब एक बार फिर खेमका परिवार को निशाना बनाया गया है।

हत्या के 1 घंटे बाद पहुंची पुलिस

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक खेमका भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे। हत्या की सूचना के बाद पुलिस भी लगभग 1 घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। इतने बड़े कारोबारी का यूं मर्डर कर दिया जाना कहीं न कहीं कानून व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा करता है। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें