Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले पिता, अब बेटा… 7 साल पहले गोपाल खेमका के बेटे गुंजन का भी हुआ था मर्डर; हाजीपुर में मारी थी गोली… जानें मामला

July 5, 2025

पहले पिता, अब बेटा… 7 साल पहले गोपाल खेमका के बेटे गुंजन का भी हुआ था मर्डर; हाजीपुर में मारी थी गोली… जानें मामला

बिहार डेस्क : बिहार की राजधानी पटना में बड़े कारोबारी के तौर पर पहचान बना चुके गोपाल खेमका की हत्या के बाद लोगों में रोष है। शुक्रवार आधी रात को खेमका अपने घर लौट रहे थे। खेमका के ऊपर कार से उतरते ही घात लगाकर हमला किया गया। वे अपने घर के अपार्टमेंट के गेट पर पहुंचे थे। बता दें कि गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या भी 7 साल पहले कर दी गई थी।

अपराधियों ने गुंजन को घर के बाहर भून दिया था। बता दें कि गोपाल खेमका बिहार के बड़े कारोबारियों में शुमार थे। वे राजेंद्र नगर मगध अस्पताल के ऑनर थे। इसके अलावा वे हेल्थकेयर और जनरल बिजनेस से जुड़े थे। 2028 में उनके बेटे की हत्या को बदमाशों ने हाजीपुर में अंजाम दिया था। गोपाला खेमका की वहां पर औद्योगिक थाना इलाके में एक कॉटन फैक्ट्री है, उसके गेट पर हमला किया गया था।

अगली सीट पर बैठे थे गुंजन

2018 की घटना के बारे में उनके ड्राइवर मनोज रविदास बताते हैं। रविदास के अनुसार दोपहर 12 बजे उनके ऊपर घात लगाकर हमला किया गया था। वे जैसे ही फैक्ट्री पहुंचे और गार्ड गेट खोलने आया, तभी घात लगाए हमलावरों ने उनको बेहद करीब से शूट कर दिया था। गुंजन अगली सीट पर बैठे थे, शीशा चढ़ा हुआ था।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इसके बाद भी गुंजन को सिर और सीने के पास कई गोलियां लगी थीं। बाद में अपराधी अपने हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए थे। परिजनों के मुताबिक बेटे की मौत के बाद उनके पिता गोपाल पूरी तरह से टूट गए थे। शुक्रवार को अपराधियों ने उनको भी मौत के घाट उतार दिया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें