Site icon Dainik Savera Times

हेलमेट में शूटर, एकदम मारी गोली; पलभर में भागा… कारोबारी गोपाल खेमका मर्डर मामले में ये फुटेज आई सामने

Gopal Khemka murder case

बिहार डेस्क : बिहार की राजधानी पटना में बड़े कारोबारी गोपाल खेमका के मर्डर मामले में पुलिस की जांच तेज होती जा रही है। बताया जा रहा है कि गोपाल खेमका क्लब हाउस से निकलकर गांधी मैदान इलाके में बने रामगुलाम चौक स्थित अपने आवास पर पहुंचे थे। अचानक एक बदमाश आया और उनको गोली मारकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल दिख रहा है।

बिहार पुलिस ने मामले को सॉल्व करने के लिए विशेष टीम गठित की है। वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे हत्याकांड को अंजाम दिया गया? वीडियो में स्कूटी सवार एक शख्स दिखाई दे रहा है, जिसने हेलमेट पहना हुआ है। साफ दिख रहा है कि वह हत्याकांड से पहले रेकी करता नजर आ रहा है। खेमका की गाड़ी जैसे ही आकर रुकती है, वैसे ही आरोपी पार्किंग एरिया से निकलकर आगे आ जाता है।

फायर किया और भाग गया

इसके बाद अचानक फायर करता है और अपनी स्कूटी लेकर फरार हो जाता है। वारदात के समय खेमका की कार के पीछे एक और कार भी दिखाई देती है। इस गाड़ी से एक शख्स सड़क की ओर भागता दिखता है, जो बाद में लौट आता है। इसी बीच गार्ड गेट को खोल देता है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि शूटर को गोपाल खेमका के संदर्भ में सभी सूचनाएं पहले से मिल रही थी।

गोली लगने से टूटा गाड़ी का शीशा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात को रेकी करके अंजाम दिया जा सकता है। फोन पर लगे शूटर को खेमका के क्लब से निकलने आदि के संदर्भ में हर सूचना मिल रही थी। गोपाल खेमका घर का गेट खुलवाने के लिए हॉर्न भी बजाते हैं। तभी शूटर एक्टिव हो जाता है। गार्ड जब तक गेट खोलता, गार्ड खेमका को ठिकाने लगा चुका था। गोली लगने से गाड़ी का शीशा टूट जाता है और हर ओर खून ही खून नजर आता है।

Exit mobile version