Site icon Dainik Savera Times

Chandan Mishra Murder Case: आरा में शार्प शूटरों और पुलिस में मुठभेड़, 2 बदमाशों को लगी गोली… लेटेस्ट अपडेट्स

Chandan Mishra Murder Case

बिहार डेस्क: बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। आरा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें 2 लोग घायल हुए हैं। गोली लगने से घायल दोनों अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में शामिल थे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों शूटरों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों शूटर भोजपुर में छिपे हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दावा किया है कि हत्या के वक्त दोनों अपराधी राजधानी पटना के पारस अस्पताल में मौजूद थे।

दोनों का इलाज जारी

घायल हुए बदमाशों की पहचान रविरंजन सिंह और बलवंत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस की सुरक्षा में दोनों का इलाज जारी है। इससे पहले 5 बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। सभी को कोलकाता के न्यू टाउन इलाके से अरेस्ट किया गया था। पुलिस के अनुसार एक आरोपी सैटेलाइट टाउनशिप इलाके से भी पकड़ा गया है। उसके खिलाफ पांचों बदमाशों को छिपने और मदद मुहैया करवाने की बात सामने आई है।

अलग-अलग फ्लैटों में ठहरे थे आरोपी

पुलिस के अनुसार एक संदिग्ध अपराधी के शहर से भाग जाने का इनपुट भी मिला है। आरोपी को बसंती हाईवे से गुजरते देखा गया है। आरोपी की मौजूदगी का पता आनंदपुर, कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स और भांगर थाना इलाकों में मिला है। सूत्रों के मुताबिक सभी आरोपियों को न्यू टाउन इलाके के हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के 2 अलग-अलग फ्लैटों में ठहराया गया था।

पुलिस ने लगभग पौने 6 बजे के आसपास रेड कर मौके से 4 लोगों को अरेस्ट किया। वहीं, एक आरोपी को कॉम्पलेक्स के बाहर से अरेस्ट किया गया। पुलिस आरोपियों की कॉल डिटेल भी निकलवा रही है, ताकि पता लग सके कि आरोपी किन-किन लोगों के टच में थे।

Exit mobile version