नेशनल डेस्क: बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड में लगातार नई-नई बातें निकलकर सामने आ रही हैं। हत्याकांड का मास्टरमाइंड बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद ओमकार नाथ सिंह उर्फ शेरू है। शेरू ने चंदन मिश्रा को मारने के लिए तौसीफ रजा उर्फ बादशाह को 10 लाख रुपये बतौर सुपारी दिए थे। इसके बाद तौसीफ ने अपने साथियों को एकत्र किया और पारस अस्पताल में जाकर चंदन मिश्रा को मौत के घाट उतार दिया।
शेरू गैंग से जुड़े 5 लोगों को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है। इन लोगों के ऊपर तौसीफ रजा को भगाने, छिपाने आदि की मदद करने का आरोप है। प्लानिंग के तहत मर्डर को अंजाम दिया गया। सूत्रों के मुताबिक हत्या से पहले पारस अस्पताल के निकट समनपुरा के एक फ्लैट में आरोपी रुके थे। इनको एक हिस्ट्रीशीटर ने पनाह दी थी। इसके बाद आरोपी रोजाना पारस अस्पताल में रेकी के लिए जाते थे। यहां पर तौसीफ का कुछ लोगों के साथ परिचय भी था।
यहां के चप्पे-चप्पे से तौसीफ परिचित हो चुका था। बताते हैं कि शुरू में चंदन और शेरू की दोस्ती काफी प्रगाढ़ थी। दोनों ने मिलकर कई हत्याओं को अंजाम दिया था। दोनों के बीच अचानक एक लड़की की वजह से दरार आ गई। बताते हैं कि इस लड़की के साथ शेरू का अफेयर शुरू हो गया था। एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें शेरू एक लड़की को गुलाल लगाता दिखा था।
इस वीडियो की पुष्टि दैनिक सवेरा नहीं करता है। अफेयर का मिश्रा ने विरोध किया था। इसी वजह से दोनों दोस्त एक-दूसरे के दुश्मन बन गए। इसके बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। दोनों ने अपनी-अपनी अलग गैंग बना ली थी। इसके बाद ही शेरू ने बंगाल में गोल्ड लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था।
Chandan Kumar Mishra murder case | Bihar Police, in a joint operation, with the help of Kolkata Police and Kolkata STF, detained the main accused Taushif alias Badshah, from Kolkata. Along with this, Nishu Khan and 2 others have also been detained.#ChandanMishraCase #BiharCrime pic.twitter.com/5FUJXyE5jr
— The Statesman (@TheStatesmanLtd) July 20, 2025
बाद में पुलिस ने शेरू और चंदन दोनों को अरेस्ट कर लिया था। शेरू को शक था कि चंदन कहीं उसका मर्डर न करवा दे? इसलिए वह चंदन से रंजिश रखने लगा था। इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची।
मेष: दिन शुभ रहेगा...