Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Vigilance Bureau का बड़ा एक्शन : 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पटवारी गिरफ्तार

April 23, 2025

Punjab Vigilance Bureau का बड़ा एक्शन : 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पटवारी गिरफ्तार

पंजाब डेस्क : पंजाब राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार का अभियान लगातार जारी है। इसी बीच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के दिशा निर्देश पर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने हरप्रीत सिंह, पटवारी सुल्तानविंड सर्कल, अमृतसर को जांच अधिकारी द्वारा 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्व रिकॉर्ड में सुधार के लिए 2,50,000/- रुपये की मांग की। जिसमे तहसीलदार और गुरदावर को 1,00,000/- रुपये दिए जाएंगे और शेष 50,000 रुपये वह अपने पास रखेगा।

शिकायतकर्ता अरविंदर सिंह ने बताया कि उसके जीजा सुच्चा सिंह पुत्र गुरबक्श सिंह ने वर्ष 2022 में सुल्तानविंड में 333 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। 333 वर्ग गज में से केवल 293 का ही म्यूटेशन राजस्व रिकॉर्ड में उसके जीजा के नाम पर हुआ था और 40 वर्ग गज का म्यूटेशन लंबित था। शिकायतकर्ता अपने जीजा के साथ राजस्व रिकॉर्ड में सुधार के लिए संबंधित दस्तावेजों के साथ आरोपी पटवारी से मिला, जिसने उक्त सुधार के लिए 2,50,000/- रुपये की मांग की।

आरोपी पटवारी ने कहा कि तहसीलदार और गुरदावर को 1,00,000/- रुपये दिए जाएंगे और शेष 50,000 रुपये वह अपने पास रखेगा। शिकायतकर्ता रिश्वत देकर उक्त म्यूटेशन नहीं करवाना चाहता था। इसलिए शिकायतकर्ता दिनांक 23.04.2025 को सतर्कता ब्यूरो इकाई अमृतसर के कार्यालय में उपस्थित हुआ तथा 50,000 रुपये प्रस्तुत किए तथा अपना बयान दर्ज करवाया। मामले में पटवारी हरप्रीत सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पटवारी को कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें