Site icon Dainik Savera Times

पुलिस ने 2 नार्को तस्करों को गिरफ्तार किया, 17.67 ग्राम हैरोइन बरामद

Prostitution Racket

Prostitution Racket

उधमपुर : उधमपुर में पुलिस ने 02 अंतरजिला नार्को तस्करों को गिरफ्तार करते उनके कब्जे से 17.67 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है।

जानकारी अनुसार पुलिस पोस्ट टिकरी पर टीम नियमित वाहन जांच कर रही थी। एक वाहन (टवेरा) जिसका पंजीकरण नंबर जेके01एस 8557 था, को रोका जो जम्मू से कश्मीर घाटी की ओर आ रहा था। उक्त वाहन के यात्रियों/चालक की तलाशी के दौरान, पुलिस टीम ने दो नार्को तस्करों (यात्रियों) से 17.67 ग्राम हैरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया। दोनों तस्करों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

व्यक्तियों की पहचान आबिद हुसैन पुत्र पीर सिराज दीन निवासी सोफ शाली, अनंतनाग, मोहसिन मोही दीन पुत्र गुलाम मोही दीन निवासी न्यू कॉलोनी अनंतनाग के रूप में हुई है।

Exit mobile version