Site icon Dainik Savera Times

Police Encounter : फिरोजपुर में पुलिस और ड्रग तस्करों के बीच फायरिंग, एक गिरफ्तार

फिरोजपुर। फिरोजपुर के गुरुहरसहाय के पास पुलिस और ड्रग्स तस्करों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव लखमीपुर के पास कुछ ड्रग्स तस्कर मौजूद हैं। जहां पुलिस और ड्रग तस्करों के बीच गोलीबारी हुई है। इस ऑपरेशन के दौरान एक ड्रग तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है जबकि उसके बाकी साथी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों के रास्ते भागने में सफल रहे। इस घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस प्रमुख इंस्पेक्टर उपकार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नशा तस्कर जिनके पास अवैध हथियार भी हैं, शैरी वाला रोड पर गांव लखमीरपुरा में ठहरे हुए हैं और डकैती की फिराक में हैं।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि जब डीएसपी अतुल सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो मादक पदार्थ तस्कर ने पुलिस पर गोलीबारी की और पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलीबारी की, जिसके जवाब में एक मादक तस्कर गिरफ्तार कर लिया गया उसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों के रास्ते भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version