Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने गोवंश की तस्करी को किया नाकाम, 18 गोवंश बचाए, मामले की जांच शुरू

January 8, 2025

पुलिस ने गोवंश की तस्करी को किया नाकाम, 18 गोवंश बचाए, मामले की जांच शुरू

Foiled Cow Smuggling : जिला पुलिस की ओर से गोवंश तस्करी का प्रयास विफल करते हुए जिला पुलिस उधमपुर द्वारा 18 गोवंश बचाए गए। बता दे कि उधमपुर पुलिस ने थाना उधमपुर के अधिकार क्षेत्र में 18 गोवंश बचाए हैं।

थाना उधमपुर की टीम ने अपने एसएचओ के नेतृत्व में गोवंश तस्करी के एक प्रयास को विफल किया है, जिसमें बिना किसी वैध अनुमति के कश्मीर घाटी की ओर जा रहे वाहन पंजीकरण संख्या जेके02सीएल-1144 से 18 गोवंश बचाए गए।

जानकारी के अनुसार पुलिस को देखकर वाहन का चालक ट्रक को सड़क पर छोड़कर मौके से भाग गया। हालांकि पुलिस टीम ने सभी गोवंशों को बचा है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। इस संबंध में थाना उधमपुर में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 11/2025 दर्ज की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़े : Tamilnadu Accident : हाईवे पर अनियंत्रित होकर बस पलटी, एक व्यक्ति की हुई मौत, 35 घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें