Site icon Dainik Savera Times

प्रयागराजः कमरे में सो रहे Airforce officer की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाने के एयरफोर्स कॉलोनी में शनिवार की सुबह वायुसेना के सिविल इंजीनियर एस एन मिश्र (51) की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह अपने कमरे में सो रहे थे। पूरामुफ्ती थाने के प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि शनिवार को भोर में भारतीय वायु सेना के सिविल इंजीनियर एस एन मिश्र अपने कमरे में सो रहे थे, तभी खिड़की से अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि गोली उनके सीने में लगी और उन्हें सेना के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सिंह ने बताया कि मिश्र के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा साथ रहते हैं, जबकि बेटी लखनऊ में पढ़ती है। इस कॉलोनी में सव्रेंट क्वार्टर के साथ ही आम नागरिक भी किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें- विफल रही अमेरिका और ईरान की शांति वार्ता, जेडी वेंस बोले- तेहरान ने नहीं मानी शर्तें

Exit mobile version