नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दलित नाबालिग लड़की का धर्मांतरण किए जाने और आतंकी बनाने की साजिश का खुलासा हुआ है। जिले से पहले लड़की को किडनैप किया गया, उसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कर आतंकी बनाने की कोशिश की गई। एक मुस्लिम युवक ने पूरी साजिश रची।
आरोपी के खिलाफ पीड़िता से छेड़छाड़ करने और बहला-फुसलाकर लेकर जाने के आरोप लगे हैं। पुलिस को परिजनों ने मामले की शिकायत दी थी, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।
2 युवक गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक पूरा घटनाक्रम 2 सप्ताह में हुआ। मामले में शामिल प्रयागराज के 2 युवकों को अरेस्ट कर लिया गया है। लड़की की उम्र 15 साल बताई जा रही है। नाबालिग लड़की को उसकी महिला दोस्त केरल लेकर गई थी। धर्म परिवर्तन करने पर लड़की को पैसे का लालच दिया गया था। मामला 8 मई का है, पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर उसकी मां को सुपुर्द कर दिया है।
महिला ने बना रखा था गिरोह
मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला भी मुस्लिम है, जो गरीब और बेसहारा लड़कियों का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन करवाती है। उसने अपना गिरोह भी तैयार कर रखा है। यह गिरोह आतंकी नेटवर्क के साथ कनेक्ट है। महिला को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। मामले में कोई और तो शामिल नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
एक आरोपी की तलाश जारी
पुलिस एक आरोपी की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि नाबालिग को प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर बाइक पर बैठाकर एक लड़का लाया था। इसके बाद महिला दोस्त के साथ नाबालिग दिल्ली पहुंची। यहां मुस्लिम युवती के दोस्त ने उससे छेड़छाड़ की थी। पीड़िता के मुताबिक उसे केरल में कुछ संदिग्ध लोगों से मिलवाया गया था।

