Site icon Dainik Savera Times

Prayagraj News: मेडिकल कॉलेज के छात्र ने कार में की आत्महत्या

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एमएस के एक छात्र ने शनिवार देर रात अपनी कार में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपायुक्त (नगर) अभिषेक भारती ने बताया कि मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध एसआरएन अस्पताल के चिकित्सकों ने शनिवार रात पुलिस को सूचना दी कि इसी अस्पताल में कार्यरत डाक्टर कार्तिकेय श्रीवास्तव (28) ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस अधिकारी, श्वान दस्ते आदि को बुलाया गया और पूरे स्थान का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है।

सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डाक्टर ने अपनी कार में ही कथित तौर पर कोई इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की। कार्तिकेय मेडिकल कॉलेज में एमएस के छात्र थे और उत्तराखंड के कोटद्वार के रहने वाले थे। सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Exit mobile version