Site icon Dainik Savera Times

स्पा सैंटर की आड़ में चलाया जा रहा था जिस्मफिरोशी का धंधा; पुलिस ने की रेड, 4 लड़कियों समेत 6 लोगों गिरफ्तार

लुधियाना Spa Centre: स्पा सैंटर की आड़ में जिस्मफिरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। थाना डिविजन नंबर 5 की पुलिस ने ऐसे ही 2 स्पा सैंटरों पर रेड की और वहां से 4 लड़कियों और स्पा सैंटर के मैनेजर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। यह लोग ग्राहकों को लड़कियों की ऑनलाइन फोटो भेजकर बुकिंग करते थे और फिर एक्सट्रा सर्विस के नाम से जिस्मफिरोशी करवाते थे, जिसके लिए ग्राहक से 5 से 10 हजार रुपए तक वसूली जाती थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज किए हैं, जिनमें ट्रैफिक इम्मोरल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने पीएयू गेट नंबर 2 के सामने मंत्र स्पा सैंटर पर रेड की। सूचना थी कि इस स्पा सैंटर में मसाज की आड़ में जिस्मफिरोशी का धंधा किया जा रहा है। पुलिस ने वहां से मैनेजर गौरव को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि इस स्पा सैंटर का मालिक अमृतसर का रहने वाला गौरव सहगल है। पुलिस ने इस मामले में उसे भी नामजद किया।

उधर, दूसरी तरफ थाना डिवीजन नंबर 5 के इंचार्ज विक्र मजीत की अगुवाई वाली टीम ने आरती चौक के निकट सिक्स सैंसेज नाम से स्पा सैंटर पर छापेमारी की। यहां से पुलिस तीन ने 4 लड़कियों समेत 5 लोगों को काबू किया। इस मामले में भी पुलिस ने अमृतसर के रहने वाले गौरव को नामजद किया है।

ऑनलाइन फोटो भेजकर करते थे बुकिंग, अलग-अलग पैकेज भी
स्पा सैंटर की आड़ में आरोपी लड़कियों से जिस्मफिरोशी का धंधा करवाते थे और ग्राहकों के सामने परोसते थे। ग्राहकों को लड़कियों की ऑनलाइन फोटो भेजकर बुकिंग की जाती, फिर एक्सट्रा सर्विस के नाम से जिस्मफिरोशी करवाई जाती। इसके लिए इन लोगों ने अलग-अलग पैकेज भी बना रखे थे। दिखाए जाने वाले पैकेज में सिर्फ मसाज सैंटर की फीस होती थी, जबकि एक्सट्रा सर्विस की पेमैंट अलग से होती थी। ग्राहक से लड़की के हिसाब से 7 से लेकर 10 हजार रुपए तक वसूलते थे।

अमृतसर का रहने वाला गौरव सहगल मास्टरमाइंड
इस गौरखधंधे का मास्टरमाइंड अमृतसर का रहने वाला गौरव सहगल ही है। यह दोनों स्पा सैंटर गौरव सहगल के ही हैं। इनमें से एक स्पा सैंटर पर पहले भी जिस्मफिरोशी के धंधे को लेकर रेड पड़ चुकी है लेकिन जमानत होने के बाद आरोपी फिर से अपना धंधा जमा लेते हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां ज्यूडीशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version