चंडीगढ़। पंजाब के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पंजाब पुलिस ने अमेरिका में रहने वाले एक आतंकी इकबालप्रीत सिंह उर्फ बुची द्वारा संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पिछले महीने एजीटीएफ ने इसी मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था और आज एजीटीएफ ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सदस्यों से पुलिस ने 2 पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
अमेरिका में रहने वाला आतंकी इकबालप्रीत सिंह उर्फ बुची कनाडा के रमनदीप बग्गा का करीबी सहयोगी है, जो यूएपीए के तहत तिहाड़ जेल में बंद है। वह 2016-17 के दौरान पंजाब में लक्षित हत्याओं के मामले में जेल में बंद था।
गिरफ्तार किए गए सदस्यों में लुधियाना का सिमरजोत सिंह और पटियाला का अर्शप्रीत सिंह उर्फ अर्श शामिल हैं। इससे पहले, एजीटीएफ ने मई 2024 में इकबालप्रीत सिंह उर्फ बुची द्वारा संचालित एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था, जिसमें मुख्य संचालक गुरविंदर उर्फ शेरा सहित इसके चार सदस्यों की गिरफ्तारी हुई थी।
एजीटीएफ की समय पर कार्रवाई और गुर्गों की गिरफ्तारी से पंजाब और पड़ोसी राज्यों में सनसनीखेज अपराधों को रोका जा सका है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य में संगठित अपराध को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की।

