
हरियाणा के हिसार में बठिंडा (पंजाब) के रहने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्जमहत्या कर ली। हिसार की जवाहर नगर गली नंबर 12 के होटल में युवक ने पिछली रात कमरा बुक किया था। सुबह जब युवक कमरे से चैकआउट टाइम होने पर भी बाहर नहीं आया तो होटल के स्टाफ ने कमरा खोला।
कमरा खोलते ही होटल स्टाफ के होश उड़ गए। सामने उन्होंने कमरे में युवक का शव फंदे से झूलते हुए देखा। उन्होंने तुरंत होटल के मैनेजर को इसकी सूचना दी। होटल ेक मौनेजर ने 112 पर फोन कर आत्महत्या के बारे में पुलिस को सूचित किया। आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान साहिल निवासी बठिंडा के रूप में हुई है।
होटल वालों ने मोबाइल से नंबर लेकर परिजनों को किया सूचित
होटल के मैनेजर के पास कमरा लेते समय युवक साहिल ने जो डाक्यूमेंट बतौर सुबूत जमा करवाए थे उसी से उसके नाम के बारे में पता चला। युवक के मोबाइल से नंबर निकाल कर होटल और पुलिस वालों ने मरहूम साहिल के बारे में उसके परिजनों को सूचना दी। होटल वालों का कहना है कि युवक शायद किसी तनाव में था।
पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारने के बाद उसका पंचनामा कर लाश को सिविल अस्ताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवक साहिल के परिजनों के आने पर ही उनके बयानों से पता चल पाएगा कि उसने आत्महत्या जैसा कदम किस तनाव में उठाया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...