Site icon Dainik Savera Times

Punjab : गांव लाखोवाल में 18 साल के युवक का खेत से शव बरामद, परिवार ने जताया हत्या का आंशका, पुलिस जांच में जुटी

गुरदासपुरः (अवतार सिंह)। गुरदासपुर से एक 18 साल के युवक की लाश खेत से मिलने की खबर सामने आई है। गांव लाखोवाल में उस समय दहशत फैल गई जब गांव के खेतों में एक 18 साल युवक की लाश को ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने मृतक शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राणा मसीह (उर्फ धोनी) पुत्र वारिस मसीह वासी गांव लाखोवाल के रुप में हुई है। परिवार मेंबरों ने हत्या का शक जाहिर किया है

रंजिश को लेकर बेटे का किया गया कत्ल
घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता वारिस मसीह ने बताया कि उनका बेटा कल दोपहर को बाल कटवाने के लिए घर से गया था लेकिन शाम तक घर वापिस नहीं आया। आज सुबह उन्हें किसी गांव वालों ने बताया कि उनके बेटे की लाश गांव खेतों में पड़ी है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक मेले में उनके बेटे का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। उन्होंने शक जताया की उसी रंजीश को लेकर बेटे का कत्ल किया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जांच की मांग की है।

मौके पर पहुंचे थाना सदर के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया की सुचना मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने मृतक शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version