Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab : रंजिश को लेकर हमलावरों ने व्यवसायी के बेटे पर की फायरिंग, तेज रफ्तार BMW कार भगाकर बचाई जान

August 19, 2024

Punjab : रंजिश को लेकर हमलावरों ने व्यवसायी के बेटे पर की फायरिंग, तेज रफ्तार BMW कार भगाकर बचाई जान

लुधियाना। शहर में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है। जहां, रविवार शाम को शहर के पॉश इलाके सराभा नगर में एमसी जोन डी ऑफिस के पास कुछ हमलावरों ने व्यवसायी के बेटे पर फायरिंग कर दी। गनीमत ये रही कि गोली BMW कार में लगी और युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस के अनुसार, ऐसा संदेह है कि यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है, क्योंकि शिकायतकर्ता संजीव भारद्वाज के अनुसार, उनके बेटे की आर्यन और दीपापुर नाम के कुछ लोगों से रंजिश है और आरोपियों ने पहले भी मॉडल टाउन में उनके बेटे और उसके दोस्तों पर हमला किया था और मॉडल टाउन थाने में मामला दर्ज किया गया था।

डिवीजन नंबर 5 पुलिस के अनुसार मामले की जांच कर रहे हैं कि रविवार की घटना में भी यही लोग शामिल थे या नहीं। फिलहाल, पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि घटना शाम करीब 7 बजे की है, जब गैरी भारद्वाज अपनी BMW कार से घर लौट रहे थे। हमलावर ब्रेज़ा कार में आए और उन्होंने गैरी भारद्वाज का रास्ता रोककर उन पर दो गोलियां चलाईं।

गोलियां गाड़ी में लगीं और गैरी गाड़ी तेज रफ्तार में भगाकर मौके से भागने में सफल रहे। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें