Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर शहर में गोपाल नगर दाना मंडी में मिला युवक का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

January 13, 2024

जालंधर शहर में गोपाल नगर दाना मंडी में मिला युवक का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

जालंधर शहर की गोपाल नगर दानामंडी में सुबह-सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से दहशत का माहौल बना हुआ है। युवक जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है का चेहरा खून से सना पड़ा हुआ है। जिस हालात में मंडी से शव मिला है इसे देखकर युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

गोपाल नगर दाना मंडी की दीवार के पास पड़े युवक के शव को सुबह वहां पर आने-जाने लोगों ने देखा। जब उन्होंने देखा कि युवक खून से लथपथ है तो तो तुरंत उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है।

चेहरा पर चोटें मार पहचान गायब करने की कोशिश

युवक के शरीर पर चोटों के निशान मिलने के साथ-साथ चेहरे पर भी चोटों के निशान मिले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस तरह से चेहरे पर चोटें मारी गई हैं और घाव देखे गए हैं उससे लगता है कि युवक को मारने के बाद उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की गई है। बहरहाल पुलिस सारे मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें