Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

लैदर कॉम्प्लेक्स के पास मिली युवक की लाश, शरीर पर चोटों के निशान, हत्या की आशंका

January 17, 2024

जालंधर शहर में क्राइम का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जालंधर गोपाल नगर के पास दाना मंडी में एेसा ही चोटिल शव मिलने के बाद अब लैदर कॉम्प्लैक्स के पास भी युवक का शव मिला है। युवक शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव यहां पर फेंका गया है।

विलाप करते मृतक के परिजन

जिस युवक शव मिला है उसकी पहचान 18 साल के अंकुल निवासी बस्की पीर दाद के रूप में हुई है। सुबह जब राहगीर लैदर कॉम्प्लैक्स के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने शव को देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में लेकर तलाशी ली तो दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की।

मौके पर जांच करती पुलिस

परिजनों का आरोप युवकी हत्या हुई

पुलिस ने युवक से जो दस्तावेज बरामद हुए ते वहीं से नंबर लेकर युवक के परिजनों को डैड बॉडी के बारे में सूचना दी। इसके बाद मौके पर परिजन पहुंच गए। युवकी की माता का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों का कहना है कि उनके लड़के को मार कर यहां पर फेंका गया गया है। उसकी हत्या हुई है।

थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी एसएचओ राजेश ठाकुर ने कहा कि उन्हें शव के बारे में सूचना मिली थी। जिसकी पहचान हो गई है। शरीर पर चोटों के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही साफ हो पाएगा कि मौत कैसे हुई है। बहरहाल पुलिस अपनी जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें