Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर के भारसिंहपुरा में युवक की चाकू घोंप कर हत्या, 8 महीने पहले दुबई से लौटा था

January 16, 2024

जालंधर के भारसिंहपुरा में युवक की चाकू घोंप कर हत्या, 8 महीने पहले दुबई से लौटा था

जालंधर जिला के उपमंडल फिल्लौर के तहत आते गांव भारसिंहपुरा में रंजिश में दो भाईयों ने दो दोस्तों के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक जिसकी पहचान मानव के रूप में हुई है की मौत हो गई। भंडेरा गांव का मानव करीब 8 महीने पहले ही दुबई से लौटा था और अपने दोस्त अमित को मिलने के लिए आया था। अमित और मानव दुबई में इकट्ठे काम करते थे।

वहां से दोनों दोस्त अपने एक तीसरे साथी साथी हरदीप के पास जा पहुंचे पहुंचे। शाम को समय तीनों दोस्त बाइक पर घूमने निकले तो रास्ते में उन्हें दो भाईयों पवन और जसबीर ने रोक लिया। दोनों की हरदीप के साथ कोई पुरानी रंजिश थी। वह दोनों वहां पर झगड़ा करने लगे। इतने में जसबीर ने चाकू निकाल लिया और हरदीप पर हमला किया, लेकिन बीच बचाव के लिए मानव आ गया और मारा गया।
अस्पताल पहुंचते ही कर दिया डैड डिक्लेयर

दोनों दोस्त चाकू लगने के बाद खून से लथपथ मानव को लेकर तुरंत अस्पताल में पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मानव की मौत के बाद परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ गिर पड़ रहा है। मानव के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और चार बहनों का भाई ही घर का सहारा था। दुबई में 4 साल नौकरी करने के बाद वह घर लौटा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें