Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

महेड़ू में लूट की वारदात, गुरुद्वारा शहीदां में माथा टेक लौट रहे युवक से छीना मोबाइल

December 23, 2023

महेड़ू में लूट की वारदात, गुरुद्वारा शहीदां में माथा टेक लौट रहे युवक से छीना मोबाइल

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के पास लूट की वारदात का एक मामला सामने आया है। गुरुद्वारा शहीदां में माथा टेक कर लौट रहे एक युवक से लुटेरे नया मोबाइल फोन छीन कर ले गए। दो लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार थे और वारदात के बाद कुक्कड़ पिंड की तरफ फरार हो गए।

पीड़ित युवल बलविंदर निवासी महेड़ू ने बताया कि वह घर से गुरुघर में माथा टेकने के लिए आया था। जब वह माथा टेकने के बाद गुरुघर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा तो पीछे से दो लुटेरे जो कि बाइक पर सवार थे उसके पास आए और हाथ से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए।

वारदात के वक्त मोबाइल पर बात कर रहा था युवक

युवक ने बताया कि उसने पंद्रह हजार में वीवो का मोबाइल फोन कुछ दिन पहले ही किश्तों पर लिया था। वह गुरुघर से निकलने के बाद मोबाइल फोन पर बात करते हुए पैदल जा रहा था। लुटेरे उसके कान से लगा मोबाइल फोन जिसमें बात चल रही थी छीन कर ले गए। लुटेरों ने अपने मुंह पर पकड़ा बांध रखा था।

वह इतने तेजी से मोबाइल फोन छीन कर ले गए कि वह बाइक का नंबर भी नोट नहीं कर पाया। बहरहाल पीड़ित युवक ने पुलिस चौकी महेड़ू में लूट की शिकायत दर्ज करवा दी है। बता दें कि LPU लॉ गेट के पास दिन प्रतिदिन अराजक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। अक्सर यहां पर लूट और स्नैचिंग की वारदातें हो रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें