Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना BRS नगर में NRI के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, घटना CCTV कैमरे में कैद

August 23, 2024

लुधियाना BRS नगर में NRI के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, घटना CCTV कैमरे में कैद

लुधियाना: पंजाब में लुधियाना के बीआरएस नगर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ हमलावर एक कार में सवार होकर आए और एक NRI  के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना वीरवार सुबह करीब 3 बजे बीआरएस नगर के सतगुरु नगर में हुई जब कुछ हमलावर सफेद रंग की बलेनो कार में सवार होकर आए और गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

पुलिस ने CCTV कैमरे की फुटेज हासिल की है जिसमें हमलावर कार में बैठकर गोलियां चलाते हुए कैद हुए हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत  नहीं हुआ, सभी गोलियां घर की चारदीवारी पर लगीं। पता चला है कि NRI राजदीप करीब 15 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटा था। हालांकि, घटना के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

लुधियाना में BRS नगर में NRI के घर के बाहर से मिले खोल

सराभा नगर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने CCTV  कैमरे की फुटेज हासिल कर ली है और आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि NRI राजदीप के पिता की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण परिवार फिलहाल घटना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता रहा है और अभी तक घटना के पीछे का कारण भी पता नहीं चल पाया है।

एसएचओ ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कार में करीब 3-4 लोग सवार थे और आरोपियों ने NRI के घर को निशाना बनाकर करीब छह गोलियां चलाईं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस हाईवे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों किस तरफ से आए थे और वारदात के बाद किस तरफ भागे हैं उनके रूट का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें