Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में ढाबा मालिक ने किरच गले में घोंप कर दी हत्या, सिगरेट खरीदने को लेकर हुई थी कहासुनी

January 16, 2024

लुधियाना में ढाबा मालिक ने किरच गले में घोंप कर दी हत्या, सिगरेट खरीदने को लेकर हुई थी कहासुनी

लुधियाना में थाना शिमलपुरी के इलाके में एक ढाबा मालिक ने मामूली कहासुनी के बाद कांच की बोतल तोड़ कर (किरच) एक व्यक्ति के गले में घुसा दी। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन मूल निवासी समस्तीपुर (बिहार) के रुप में हुई है। वह यहां पर हौजरी का काम करता था।

पवन सिगरेट लेने के लिए रविवार को राज ढाबा पर गया था। वहां पर राज के साथ सिगरेट को लेकर मामूली झगड़ा हुआ था। लेकिन रविवार को यह मामला सुलट गया था। सोमवार रात को फिर से राज और उसकी पत्नी ने पवन पर हमला कर दिया। पहले फसे लोहे के सरिये से पीटा बाद में टूटी कांच की बोतल (किरच) गले में घोंप पर उसकी हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही मौके पर भाई पहुंचा लेकिन एम्बुलैंस नहीं

पवन का गला काटने के बाद राज और उसकी पत्नी मौके से फरार हो गए। पवन काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पवन का भाई संजीव पहुंच गया। उन्होंने तुरंत एम्बुलैंस के लिए हेल्पलाइन पर फोन भी किया। लेकिन एम्बुलैंस करीब 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक पवन की मौत हो चुकी थी।

बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के लिए पवन का शव सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें