Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

फगवाड़ा के गुरुद्वारा में मारे गए युवक की दर्दनांक कहानी सुन पसीज जाएंगे आप, हरियाणा के अनाथालय से आया था विशाल

पंजाब जिला कपूरथला के तहत आते फगवाड़ा शहर में निहंग सिंह ने जिस युवक को गुरुद्वारा साहिब के भीतर ही तलवार से काट कर मौत के घाट उतार दिया था उसकी पहचान हो गई है। युवक हरियाणा के सोनीपत में स्थित एक अनाथालय से आया था। युवक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से परेशान था।

वहीं पर दूसरी तरफ पुलिस ने युवक की हत्या करने वाले निहंग सिंह रमनदीप सिंह मंगूमठ को कोर्ट में पेश कर 7 दिन का रिमांड लिया है। पुलिस ने गुरुघर के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

मरहूम विशाल की मौत से पहले की फोटो

माता-पिता और दादी के गुजरने के बाद पहुंचा था अनाथालय
जिस युवक ने निहंग सिंह ने दर्दनांक मौत दी उसके जीवन की कहानी भी बहुत दर्दनाक है। विशाल के लिए फगवाड़ा शहर कोई नया नहीं था। वह पहले भी फगवाड़ा में करीब 8 से 10 साल तक रह चुका था। उसका पुराना घर फगवाड़ा में ही था। दिल्ली से पश्चिमपुरी में पैदा हुए विशाल के माता-पिता गुजर गए थे। इसके बाद वह अपनी दादी के पास दिल्ली में रहता था।
अचानक दादी का भी निधन हो गया। दादी के निधन के बाद विशाल सड़क पर आ गया। वह सड़कों पर रहता और वहीं पर किसी तरह से अपना गुजारा करता। लेकिन इसी दौरान एक समाज सेवी संस्था ने उसे सोनीपत के अनाथालय में पहुंचा दिया। एक के बाद एक झटके झेलने के कारण उसके दिमाग पर गहरा असर हुआ और वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था।

फगवाड़ा का गुरुद्वारा साहिब जहां पर निहंग सिंह ने विशाल को मारा

मोबाइल से मिले फोन नंबरों से अनाथालय पहुंची पुलिस
विशाल के पास पुलिस को एक मोबाइल मिला था। पुलिस मोबाइल पर जहां विशाल ने बातचीत की थी उन नंबरों को ट्रेस कियाष। ट्रेस करने पर पता चला कि यह हरियाणा के सोनीपत के नंबर है। इन्हीं नबंरों को सीढ़ी बनाकर जब पुलिस सोनीपत पहुंची तो पुलिस को पता चला कि यह नंबर अनाथालय के हैं और विशाल यहीं रहता था।

पब्लिसिटी के लिए किया कत्ल
पुलिस की जांच में अभी कर बेअदबी का कोई किस्सा सामने नहीं आया है। पुलिस की निहंग सिंह मंगूमठ की सारी कहानी मिथ्या लग रही है। हालांकि सिख जत्थेबंदियों का कहना है कि वह बेअदबी की मंशा से गुरुघर में घुसा था। इसी दौरान ADGP लॉ एंड ऑर्डर गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने कहा है कि निहंग सिंह रमनदीप सिंह मंगूमठ ने पब्लिसिटी के लिए के लिए अनाथालय से आए विशाल की हत्या की थी।

वहीं पर सिखों की सिरमौर संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। SGPC ने भी पुलिस से इस सारे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जालंधर में पहुंचे निहंग सिंह विक्की थॉमस

विक्की थॉमस ने कहा पुलिस कर रही है जांच
जालंधर में आए निहंग सिंह विक्की थॉमस ने कहा कि फगवाड़ा के गुरुघर में मारे गए युवक की जांच पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि युवक बेअदबी करने आया था और निहंग सिंह ने उसका कत्ल कर दिया तो वह गलत नहीं है।

बेअदबी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंंने कहा कि उन्हें वैसे मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन यदि युवक इनोसेंट था को फिर यह बहुत गलत है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कानून अपना काम करेगा।

Exit mobile version