Site icon Dainik Savera Times

Punjab Police को मिली बड़ी कामयाबीः अवैध हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 9 पिस्तौल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की आंतरिक सुरक्षा शाखा ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है और नौ अवैध पिस्तौलों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार तस्कर आपराधिक गिरोहों को हथियार आपूर्ति करने में शामिल थे। उन्होने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और तस्करो के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version