Site icon Dainik Savera Times

नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस की सख्त कार्रवाई; पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए मकान को गिराया

अमृतसर Panchayat Land: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब से नशे के खात्मे के लिए शुरू किए गए नशा विरोधी अभियान के तहत पंचायत विभाग ने पुलिस की मदद से रमदास थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भूरे गिल में गगनदीप सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी का अवैध रूप से बना मकान ज़ब्त कर लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए ज़िला पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह ने बताया कि उक्त गगनदीप सिंह के खिलाफ पंजाब के विभिन्न ज़िलों में विभिन्न धाराओं के तहत 6 मामले दर्ज हैं और उसने गांव भूरे गिल की पंचायती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके अपना मकान बनाया था।

नशा तस्करों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई
इस संबंध में गांव की पूरी पंचायत और सरपंच ने इसके खिलाफ प्रशासन को स्पोर्ट दिया और बीडीपीओ रामदास से मदद मांगी और वीरवार को बीडीपीओ रामदास पवन कुमार ने पुलिस की मदद से मकान को ढहा दिया और उसका कब्ज़ा बीडीपीओ रामदास के माध्यम से गांव की पंचायत को दे दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस नशे के खात्मे के लिए नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर एएस आदित्य वारियर ने कहा कि गगनदीप सिंह फरार चल रहा है। यह मकान गगनदीप सिंह ने नशे की काली कमाई से बनवाया था, इसलिए तय समय पर इस मकान को खाली कराकर पंचायत को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि गगनदीप सिंह जैसे अन्य नशा तस्करों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि वे या तो बुरा काम छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होकर सामान्य जीवन जिएं, फिर जेल जाने के लिए तैयार रहें। आने वाले दिनों में ऐसे अन्य नशा तस्करों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अनगढ़ में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार
अमृतस: थाना गेट हकीमा की पुलिस ने अनगढ़ इलाके में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही दूसरे इलाके से आकर नशा बेच रहे थे। पुलिस द्वारा लव कुमार निवासी सराए संत राम नवां कोट, रोहित कुमार निवासी भूतनपुरा को गिरफ्तार किया है। 8 ग्राम हैरोइन और 750 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। केस दर्ज कर पूछताछ जारी है।

प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास
अमृतसर : प्रीतइंदर सिंह मान निवासी जंडियालागुरू ने पुलिस को बताया है कि उनका एक प्लाट जंडियालागुरू में है। उन्हें यह प्लाट अदालत के आदेश पर बैल्फ द्वारा कब्जा दिलवाया गया था। कश्मीर सिंह, सर्बजीत कौर और वीरू निवासी मोहल्ला ज्योतिसर जंडियाला गुरू ने उनके प्लाट पर कब्जे का प्रयास किया है। थाना जंडियाला गुरू की पुलिस ने केस दर्ज किया है।

थाने के सामने नशा कर रहा गिरफ्तार
अमृतसर: थाना सी डिवीजन के सामने इलाका गुज्जरपुरा में दड़ा-सट्टा, जुआ और नशा का धंधा चल रहा है। थाने के सामने गुज्जरपुरा इलाके में नशा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अजय उर्फ काला निवासी गुज्जरपुरा गिलवाली गेट को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया युवक हैरोइन का नशा कर रहा था। उसके कब्जे से 10 रूपए के नोट की पाइप, एक लाइटर और सिल्वर पेपर बरामद किया गया है।

नशीली गोलियों समेत बटाला का युवक गिरफ्तार
अमृतसर : बस स्टैंड के नजदीक नशे का धंधा जोरों पर चल रहा है। पुलिस द्वारा बस स्टैंड के नजदीक सिटी सैंटर में छापामारी की गई है। रविंदर सिंह निवासी गांव समराए तहसील बटाला जिला गुरदासपुर को गिरफ्तार किया है। 35 नशीली गोलियां और 500 रूपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

अवैध शराब समेत गिरफ्तार
अमृतसर: थाना राजासांसी की पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मस्सा सिंह निवासी गांव जगदेव कलां को गिरफ्तार किया है। 9 हजार मिली लीटर शराब बरामद की गई है। एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

जहाजगढ़ में हैरोइन बेचने वाला गिरफ्तार
अमृतसर: थाना बी डिवीजन की पुलिस ने पासपोर्ट एरिया जहाजगढ़ में छापामारी की है। मनीश कुमार निवासी एकता नगर चमरंग रोड को गिरफ्तार किया गया है। 50 ग्राम हैरोइन और एक हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। केस दर्ज कर ओर पूछताछ जारी है।

Exit mobile version