Site icon Dainik Savera Times

पंजाब के तरनतारन में पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप पर लूट, घटना CCTV कैमरों में कैद

लूट की वारदात को अंजाम देते लुटेरे

पंजाब के जिला तरनतारन में हथियारों के बल पर लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब ताजा मामला तरनतारन के सरविंड रोड पर पिस्तौल दिखाकर लूटने का सामने आया है। यहां पर जीएस पेट्रोल पंप पर लुटेरे पेट्रोल पंप के करिंदे को पिस्तौल दिखाकर उससे कैश छीन कर फरार हो गए।
लुटेरों की संख्या तीन थी। तीनों ने ही अपनी पहचान छुपाने के लिए अपने मुंह कपड़े से ढांप रखे थे। तीनों मोटरसाइकिल पर सवाल होकर आए और पहले मोटरसाइकिल की टंकी पेट्रोल से फुल करवाई। फिर बाइक पर बैठा लुटेरा उतरा और उसने सीधे पिस्तौल निकाल कर कॉक कर ली। इसके पेट्रोल पंप का करिंदा डर गया।

इतने में बाइक पर सवार होकर आए तीसरे लुटेरे ने पेट्रोल पंप के करिंदे के साथ कैश छीन लिया। कैश छीनने के बाद लुटेरे ने करिंदे की जेबों की भी तलाशी ली। जेबों से भी वह पैसे और मोबाइल फोन निकाल कर ले गए। तरनतारन क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लूट की घटनाओं के से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सीसीटीवी के सहारे लुटेरों को ढूंढने की कोशिश

तरनतारन के सरविंड रोड पर जीएस पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पेट्रोल पंप और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस CCTV फुटेज को खंगालने के बाद उनके आने और जाने के रूट का पता लगाकर लुटेरों को ढूंढने की कोशिश कर रही है।

Exit mobile version