Dainik Savera Times

Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम समेत पाचों आरोपियों की रिमांड खत्म, आज शिलॉन्ग कोर्ट में होगी पेशी…

नेशनल डेस्क : राजा रघुवंशी हत्या मामले में रिमांड पर भेजे गए सोनम समेत पांचों आरोपियों की आठ दिन की रिमांड आज खत्म हो गई है। जिसके बाद आज एक बार फिर से मेघालय पुलिस इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। हालांकि, यह संभावना जताई जा रही है कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने के लिए पांचों आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी। आइए जानते है इस परी खबर को विस्तार से…

शादी के दो हफ्ते बाद हनीमून पर गए …

आपको बता दें कि राजा रघुवंशी की शादी को केवल दो हफ्ते ही हुए थे। वे अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने के लिए मेघालय के खूबसूरत इलाके शिलॉन्ग गए थे। लेकिन 23 मई को अचानक दोनों लापता हो गए। शुरुआत में पुलिस इसे एक लापता व्यक्ति का मामला मानकर जांच कर रही थी, लेकिन बाद में जब 2 जून को एक खाई से राजा का शव बरामद हुआ, तब जाकर हत्या की पुष्टि हुई।

सोनम ने गाजीपुर में जाकर किया सरेंडर

राजा का शव मिलने के बाद पुलिस को शक हुआ कि उसकी पत्नी सोनम इस मामले में शामिल हो सकती है। इसी बीच सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जाकर खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर देती है। सोनम के साथ हत्या में शामिल दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए। बाद में पुलिस ने बाकी दो आरोपियों को इंदौर और सागर से गिरफ्तार किया।

 दोनों ने रची थी हत्या की साजिश

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि राजा की पत्नी सोनम का एक प्रेमी था – राज कुशवाहा। दोनों ने मिलकर राजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उन्होंने तीन लोगों को हत्या के लिए सुपारी दी और उन्हें मेघालय भेजा। वहां पहुंचकर इन लोगों ने राजा को मारने की तीन बार कोशिश की, और आख़िरकार तीसरी बार में वे कामयाब हो गए।

राजा की हत्या के लिए तीन बार की गई कोशिश

राजा को मारने की पहली कोशिश गुवाहाटी में की गई थी, लेकिन वह बच गया। दूसरी बार नोंग्रियाट इलाके में भी हत्या करने की योजना थी, परंतु उसमें भी सफलता नहीं मिली। अंत में तीसरी बार वेइसाडोंग फॉल्स के पास राजा की हत्या कर दी गई। हत्या के लिए दो बड़े चाकू का इस्तेमाल किया गया। इनमें से एक चाकू पुलिस को मिल गया है, जबकि दूसरा चाकू उसी खाई में फेंका गया था, जहाँ राजा का शव मिला था।

पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच

अब पुलिस इस पूरे हत्याकांड की गहराई से जांच कर रही है। घटनास्थल पर जाकर सीन रीक्रिएट किया जा रहा है ताकि यह पूरी तरह से समझा जा सके कि घटना कैसे घटी। इसके साथ ही पुलिस सबूत इकट्ठा कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में और भी लोग शामिल हैं।

Exit mobile version