Site icon Dainik Savera Times

Raja Raghuvanshi Murder: सोनम का लैपटॉप और गहने रिकवर, 3 और महिलाओं से पूछताछ; जानें अपडेट्स

Raja Raghuvanshi murder case

नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला लगातार छाया हुआ है। मामले की जांच के लिए शिलॉन्ग पुलिस की एसआईटी प्रदेश में ठहरी हुई है। आरोपियों को फ्लैट उपलब्ध करवाने वाले कॉन्ट्रेक्टर शिलोम जेम्स को साथ लेकर कई जगह पुलिस ने रेड की है। एसआईटी ने शिलोम के इंदौर स्थित घर में भी जांच की है।

वहीं, पुलिस ने उसकी ससुराल रतलाम में भी जांच की है। पता लगा है कि शिलोम के घर से कुछ गहने, पेनड्राइव और सोनमा का लैपटॉप जब्त किया गया है। शिलोम के ससुर मनोज गुप्ता से भी मामले में पूछताछ हो सकती है। पुलिस को शक है कि शिलोम की उससे कुछ बात हुई हो। क्राइम ब्रांच के दफ्तर में शिलोम से पूछताछ की जा सकती है। बताया जा रहा है कि हत्याकांड के बाद फोन के जरिए शिलोम कई लोगों के संपर्क में था।

ससुराल में एक घंटे तलाशी

इसको लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिलोम के ससुराल से भी एक बैग बरामद किया है। शिलोम, उसकी पत्नी और साली से भी पूछताछ हो चुकी है। दो कारों में पहुंची टीम ने शिलोम की ससुराल में जांच की। सामने आया है कि शिलोम के ससुर म्यूचुअल फंड का काम करते हैं। पुलिस ने लगभग यहां एक घंटे तलाशी ली है।

शिलोम ने की थी लव मैरिज

हालांकि जाते समय पुलिस सिर्फ शिलोम को अपने साथ ले गई। पत्नी और साली को वहीं छोड़ दिया। पुलिस ने मीडिया से भी बातचीत नहीं की। शिलोम मूल रूप से रतलाम का रहने वाला है, जिसने लव मैरिज की थी। इसके बाद वह इंदौर में किराए पर रहने लगा। शिलोम यहां हॉस्टल और बिल्डिंग किराए पर लेने का काम करता था। सूत्रों के मुताबिक शिलोम के ससुर मौके पर नहीं मिले। वे फरार बताए जा रहे हैं।

Exit mobile version