Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

पांच साल पुराने मामले में बलात्कार के दोषी को उम्रकैद की सजा

November 7, 2023

पांच साल पुराने मामले में बलात्कार के दोषी को उम्रकैद की सजा

बलियाः बलिया की एक स्थानीय अदालत ने एक किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने के पांच साल पुराने मामले में एक आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने मंगलवार को बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को रसड़ा कस्बे के महावीर अखाड़ा के रहने वाले पंकज कुमार ने गत 10 दिसंबर 2018 को अगवा कर बलात्कार किया था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश प्रथम कांत की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सोमवार को आरोपी पंकज कुमार को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें