Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर के प्राइवेट स्कूल में बच्ची से रेप, आरोपी स्कूल का ही छात्र

February 27, 2024

अमृतसर के प्राइवेट स्कूल में बच्ची से रेप, आरोपी स्कूल का ही छात्र

अमृतसर। स्कूल में 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। रेप उसी के स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग लड़के ने किया है। घटना शुक्रवार की है। सोमवार को जब बच्ची ने स्कूल जाने से मना किया तो बच्ची ने स्कूल के बाथरूम में हुई घटना का जिक्र किया। पीड़िता की मां और पिता ने बताया कि उनकी बच्ची मजीठा रोड बाईपास स्थित पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। जब बच्ची शौच के लिए गई तो आरोपी वहीं पर मौजूद था। आरोपी ने बाथरूम में उसका बलात्कार किया और मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं, पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बलात्कार की सूचना मिलते ही पीड़िता के परिजन और पड़ोसी स्कूल पहुंचे और स्कूल में घुसने की कोशिश की। परंतु जब पुलिस ने रोका तो उन्होंने बाईपास के आसपास स्थित दुकानों व रेहड़ियों पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। एसपीसी नार्थ वरिंदर खोसा ने बताया कि सुबह ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली थी। जिसके, बाद टीम स्कूल पहुंच गई और बच्ची को मैडीकल के लिए ले जाया गया। चूंकि बच्चा नाबालिग है इसलिए उस पर जुवेनाइल की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें