Site icon Dainik Savera Times

खेत की रखवाली करने गई नाबालिग से दुष्कर्म

Meerut crime news

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रही एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सहसवान थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय एक लड़की रविवार शाम अपने खेत की रखवाली कर रही थी, तभी उसके पड़ोसी के बेटे ओमवीर (25) ने उसे खेत में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

सूत्रों के मुताबिक, लड़की की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद ओमवीर वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे अस्पताल ले गए। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version